बिजनौर के किरतपुर के गांव हुसैनपुर में प्रेम प्रसंग में एक 35 वर्षीया विवाहिता ने 20 वर्षीय प्रेमी ने साथ मिलकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को बिजनौर भेज दिया गया।उपचार के दौरान अस्पताल में दोनों की मौत हो गई है। यह प्रेम प्रसंग का पहला ऐसा मामला है जिसमें प्रेमिका 35 वर्षीया विवाहिता है और दो बच्चों की मां है, प्रेमी-प्रेमिका को दोनों को पांच दिन पूर्व पुलिस ने बरामद किया था, सूत्र बताते हैं कि इश्क का ऐसा भूत सवार था कि विवाहिता ने अपने दोनों छोटे मासूम बच्चों की भी परवाह नहीं की थी।बच्चों को छोड़ कर प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी। समाज की लाज लज्जा को देखते हुए किसी तरह वह मान गई थी और अपने पति संग चली गईं थी। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ। पुलिस जांच में जुटी है।








