बहराइच आंधी में गिरा मोबाइल का टावर, दो मकान क्षतिग्रस्त.....
05 Apr 2026
Reporter-Himanshu Pathak
बहराइच। तराई में शनिवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी, बिजली की चमक व गरज के साथ हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई। इसी दौरान शहर के छावनी बाजार में एक मोबाइल टावर भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दो मकान और चार बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।








