अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
27 Jul 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नायन में मिट्टी का अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। क्षेत्राधिकारी यादवेन्द्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां जेसीबी (UP 33 CT 7782) अवैध खनन में लगी मिली। पुलिस ने मशीन को कब्जे में लेकर सलोन थाने में सीज कर दिया। मामले में आरटीओ और खनन विभाग को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सके।
Advertisement









