नागदा में दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाजजनों ने किया उत्साहपूर्वक सहभाग
27 Jul 2026

नागदा में दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाजजनों ने किया उत्साहपूर्वक सहभाग
नागदा में दक्ष प्रजापति को अपने कुलदेवता भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। श्रद्धा, आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने कुलदेवता के प्रति श्रद्धा अर्पित की। शोभायात्रा का शुभारंभ किलकीपुरा चौराहा स्थित अंबा माता मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान भगवान दक्ष प्रजापति के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समाजजनों ने हाथों में धर्म ध्वज लेकर अनुशासित एवं आकर्षक ढंग से रैली में सहभागिता की। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने जलपान की व्यवस्था कर समाजजनों का अभिनंदन किया। शोभायात्रा में सुसज्जित वाहन, धार्मिक झांकियां एवं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल समाज के लोग आकर्षण का केंद्र रहे। रैली नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः अंबा माता मंदिर पहुंची, जहां भगवान दक्ष प्रजापति की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने समाज में शिक्षा, एकता, संगठन एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रजापति समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिला मंडल का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
Advertisement
Advertisement