काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय में शुरू होंगे रोजगारपरक नए पाठ्यक्रम
27 Jul 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय में शुरू होंगे रोजगारपरक नए पाठ्यक्रम
भदोही के छात्रों को बड़ी सौगात, अब जिले में ही होगी आधुनिक शिक्षा
बीसीए, बीबीए, बीजेएमसी समेत कई नए कोर्स होंगे शुरू
भदोही के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी!
अब उच्च शिक्षा और रोजगारपरक कोर्स के लिए वाराणसी या प्रयागराज की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय, भदोही में नए शैक्षणिक सत्र से कई आधुनिक और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।
शुरू होंगे प्रमुख कोर्स:
• बीसीए (BCA)
• बीबीए (BBA)
• बीजेएमसी (BJMC)
• बीएससी कृषि
• बीएससी कंप्यूटर साइंस
• माइक्रोबायोलॉजी
• इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री
• स्टैटिस्टिक्स एंड डेटा साइंस
• बायोकैमिस्ट्री
इसके साथ ही आगामी सत्र से विधि संकाय, फार्मेसी विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (गायन, वादन एवं नृत्य) तथा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थान की भी स्थापना की जाएगी।
यह कदम भदोही और आसपास के हजारों विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक पाठ्यक्रम और रोजगार के बेहतर अवसर अपने ही जिले में उपलब्ध होंगे।
Advertisement









