भदोही में नैनो डीएपी (तरल) का प्रक्षेत्र प्रदर्शन, किसानों को मिली वैज्ञानिक खेती की जानकारी
25 Jul 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
भदोही में नैनो डीएपी (तरल) का प्रक्षेत्र प्रदर्शन, किसानों को मिली वैज्ञानिक खेती की जानकारी
जनपद भदोही के विकास खंड ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम कंसापुर में जिला कृषि अधिकारी इरम की उपस्थिति में नैनो डीएपी (तरल) आधारित प्रक्षेत्र प्रदर्शन आयोजित किया गया।
किसान काशी पाल के एक एकड़ धान के खेत में नैनो डीएपी के प्रयोग का प्रदर्शन कर किसानों को इसके वैज्ञानिक उपयोग, जड़ एवं बीज शोधन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा मृदा परीक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नैनो डीएपी के प्रयोग से जड़ों का बेहतर विकास होता है, फसल की प्रारंभिक वृद्धि तेज होती है और उत्पादन व गुणवत्ता में सुधार होता है।
किसानों को इफको नैनो यूरिया प्लस (500 मि.ली.) का अधिकतम खुदरा मूल्य ₹225 तथा इफको नैनो डीएपी (500 मि.ली.) का अधिकतम खुदरा मूल्य ₹600 प्रति बोतल होने की जानकारी भी दी गई।
Advertisement









