जिलाधिकारी ने जेल रोड पर किया वृक्षारोपण
24 Jul 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में 24 जुलाई को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज जेल रोड स्थित इंदिरा नगर पावर हाउस के समीप वृक्षारोपण कर जनपद में हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
लोक निर्माण विभाग द्वारा जेल रोड में 1.5 कि०मी० सड़क की दोनों पटरियों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत छायादार, फलदार व छोटे शोभाकार वृक्षों को रोपित कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने रोपित पौधों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि उनका संरक्षण हो सके और अधिकतम पौधे विकसित होकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि उनकी देखरेख और संरक्षण भी उतनी ही गंभीरता से किया जाए। जनपद को अधिक हरित, स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाएं।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।
Advertisement









