जिला कांग्रेस कार्यालय पर हंगामे से राजनीतिक माहौल गरमाया
24 Jul 2026

जिला कांग्रेस कार्यालय पर हंगामे से राजनीतिक माहौल गरमाया
रायबरेली में जिला कांग्रेस कार्यालय पर हंगामे से राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 12–15 लोग कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। कांग्रेस का दावा है कि ये लोग भाजपा समर्थित थे, जबकि भाजपा की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शोर सुनकर बाहर आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को वहां से हटाया। कांग्रेस ने भाजपा पर माहौल खराब करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement
Advertisement