पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में किया तीन दिवसीय अन्तरजनपदीय हांकी टूर्नामेंट का शुभारंभ
24 Jul 2026

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में किया तीन दिवसीय अन्तरजनपदीय हांकी टूर्नामेंट का शुभारंभ
रायबरेली में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अंतरजनपदीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट 24 जुलाई से 26 जुलाई तक आयोजित होगा। उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ अनुशासन एवं निष्पक्षता से खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों और अधिकारियों की भी मौजूदगी रही।
Advertisement
Advertisement