भदोही के सीतामढ़ी धाम में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक लवकुश
23 Jul 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
जनपद भदोही के सीतामढ़ी धाम में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक लवकुश एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय रामायण मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, बैरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।
Advertisement









