रायबरेली में राहुल - प्रियंका का पुतला दहन भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
23 Jul 2026

रायबरेली में राहुल - प्रियंका का पुतला दहन भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
रायबरेली में भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हाथी पार्क चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर प्रदेश में अनावश्यक टकराव का माहौल बना रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ नारे लगाए और कांग्रेस की नीतियों का विरोध जताया। हाथी पार्क चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
Advertisement
Advertisement