मरम्मत के बाद सभी वाहनों के लिए फिर से खोला गया गेगासो गंगा पुल
23 Jul 2026

मरम्मत के बाद सभी वाहनों के लिए फिर से खोला गया गेगासो गंगा पुल
रायबरेली‌ में 22 जुलाई‌ को परियोजना निदेशक, एनएचएआई इन्द्रेश कुमार ने बताया कि रायबरेली एवं फतेहपुर जनपद की सीमा पर गंगा नदी पर स्थित गेगासो पुल की आवश्यक मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य सम्पन्न होने के उपरांत आज रात्रि 08:00 बजे से गेगासो पुल सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु खोल दिया गया है। अब पुल से सामान्य रूप से सभी वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा।
Advertisement
Advertisement