अलीगंज में भाजपा बूथ सम्मेलन, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
23 Jul 2026

अलीगंज में भाजपा बूथ सम्मेलन, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
अलीगंज। मैनपुरी रोड स्थित एसपीएस रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी का बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जीत की कुंजी है। विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने बूथ स्तर पर निरंतर जनसंपर्क को चुनावी सफलता का आधार बताया। विधायक प्रतिनिधि सूरज राठौड़ ने युवाओं से प्रत्येक बूथ पर नए परिवारों और मतदाताओं से जुड़ने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष कुमारी आशीष राजपूत ने महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की। सम्मेलन में सदस्यता अभियान, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, पियूष शाक्य, दिनेश गुप्ता, अभिषेक शर्मा (गोपाल), डॉ. अशोक रतन, कुमारी आशीष राजपूत, अंकुर शाक्य, बृजेश गुप्ता, अर्जुन सिंह राठौड़, सूरज राठौड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement