पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरबक्शगंज पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में बेटे को किया गिरफ्तार
22 Jul 2026

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुरबक्शगंज पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में बेटे को किया गिरफ्तार
रायबरेली एसपी रवि कुमार के निर्देशन में गुरूबक्शगंज पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सरायमुबारक निवासी सूरज पासवान ने 17 जुलाई को शराब के नशे में अपने पिता राधेश्याम के साथ मारपीट की थी। सिर में गंभीर चोट आने से 19 जुलाई को राधेश्याम की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की बेटी माधुरी रावत की तहरीर पर गुरूबक्शगंज थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज था। तभी से आरोपी फरार था। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चन्दई रघुनाथपुर तिराहे के पास से सूरज पासवान को गिरफ्तार कर लिया आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है
Advertisement
Advertisement