कादरचौक पुलिस की मुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड का ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली; एक सिपाही भी घायल ।
22 Jul 2026
Reporter-- Rahul
कादरचौक पुलिस की मुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड का ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली; एक सिपाही भी घायल
जनपद बदायूं के थाना कादरचौक पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मामले में वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को मंगलवार, 21 जुलाई 2026 की शाम लगभग 8 बजे पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि पुलिस टीम के कांस्टेबल आकाश चौहान के हाथ में भी गोली लगने से वह घायल हो गए।घटना के बाद पुलिस ने घायल अभियुक्त एवं घायल कांस्टेबल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त दोहरे हत्याकांड के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें अभियुक्त घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ और घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा जारी की जाएगी।
Advertisement









