समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन
22 Jul 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में 21 जुलाई की शाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ धक्का-मुक्की करने का प्रयास किया गया, जिसे मौके पर मौजूद सीओ सिटी आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह ने पुलिस बल की मदद से रोक दिया। स्थिति कुछ देर तनावपूर्ण रही, जिसके बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थी
Advertisement









