रायबरेली के ऊंचाहार में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले मे फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
21 Jul 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली के ऊंचाहार में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के रहने वाले नीरज पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर और जान से मारने की धमकी देकर कई महीनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमुरियाहार ओवरब्रिज के नीचे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
Advertisement









