सर्पदंश से हुई महिला की दर्दनाक मौत
21 Jul 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के पूरे बनई मजरे डेला गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गीता पत्नी राजेश कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि गीता रात करीब 11 बजे घर में सो रही थीं, तभी जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। परिजन सुबह उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची डीह थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
Advertisement









