जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
20 Jul 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
*जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण* *सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों एवं अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता का लिया जायजा* भदोही, 20 जुलाई 2026:–जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार व सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे को जनपद स्थित ईवीएम/वीवीपैट (EVM/VVPAT) वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ कार्यालय में तैनात सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय प्रदेश नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की वैधता अवधि की जांच की तथा सभी उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण कर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला, जिला ईवीएम नोडल अधिकारी एवं चकबंदी अधिकारी राकेश सिंह, ए.आर. कोऑपरेटिव रामप्रकाश तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement