ज़हरीले जन्तु के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत परिजनों में मचा कोहराम
20 Jul 2026

ज़हरीले जन्तु के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत परिजनों में मचा कोहराम
रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदन खेड़ा मजरे पोखरनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 6 वर्षीय मासूम चाहत, पुत्र महेश, अपनी मां के साथ घर में बिस्तर पर लेटा हुआ था। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। परिजनों ने बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर महराजगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है.
Advertisement
Advertisement