बच्चों से भरी हुई दो स्कूल वालों में हुई टक्कर कई बच्चे हुए घायल
20 Jul 2026

बच्चों से भरी हुई दो स्कूल वालों में हुई टक्कर कई बच्चे हुए घायल
रायबरेली के भदोखर थाना ‌ क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी दो स्कूल वाहनों की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। भदोखर थाना क्षेत्र के बेला भेला के पास सत्यनारायणी स्कूल की बस और लियो कॉन्वेंट स्कूल की मैजिक वाहन आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में कई स्कूली बच्चे घायल हो गए, जबकि मैजिक का चालक भी जख्मी हुआ है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल सीएचसी बेला भेला पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल लियो कान्वेंट स्कूल के एक बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
Advertisement