कादर चौक:श्री श्री 1008 शंकर गिरी महाराज मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, हवन-पूजन के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
19 Jul 2026
Reporter-- Rahul
बदायूं:श्री श्री 1008 शंकर गिरी महाराज मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, हवन-पूजन के साथ उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ जनपद बदायूं के थाना कादर चौक क्षेत्र के ग्राम ललसी नगला स्थित श्री श्री 1008 शंकर गिरी महाराज मंदिर में शनिवार, 18 जुलाई 2026 से शुरू हुई 24 जुलाई 2026 तक समापन होगी वाली श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में हुआ।इस धार्मिक आयोजन का आयोजन भाजपा सदस्य दिनेश कश्यप द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री श्री 1008 शंकर गिरी महाराज के आशीर्वाद से उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जिसके उपलक्ष्य में उन्होंने अपने निजी व्यय से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया है।कथा प्रारंभ होने से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके उपरांत कथावाचिका श्रीमती मीरा देवी कुमारी ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार एवं मानव जीवन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।ग्रामीणों ने बताया कि श्री श्री 1008 शंकर गिरी महाराज मंदिर लगभग 250 वर्षों से क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां समय-समय पर भजन-कीर्तन, कथा, यज्ञ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
इस अवसर पर दिनेश कश्यप, पोतीराम, पप्पू, सुशील एवं बीबी लाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Advertisement









