बरुआसागर में पंडित कृष्ण गणेश खानवलकार 'अण्णा जी' की जयंती पर प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
18 Jul 2026

बरुआसागर में पंडित कृष्ण गणेश खानवलकार 'अण्णा जी' की जयंती पर प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
बरुआसागर। शनिवार को श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, बरुआसागर के संस्थापक पंडित कृष्ण गणेश खानवलकार 'अण्णा जी' की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में व्यायाम एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय से जुड़ी समिति के सदस्यों एवं वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में ध्रुव कुशवाहा, अनूप, मनोज, चाहत, मुस्कान, नैनशी एवं रुक्मणी सहित अन्य 64 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यह भी तय किया गया की अब विद्यालय के बच्चो को नियमित रूप से मलखम का अभ्यास कराया जायेगा। कार्यक्रम में श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर बरुआसागर संस्था के अध्यक्ष चौधरी अशोक अग्रवाल, प्रबंधक महादेव प्रसाद बाजपेयी, सदस्य सीताराम यादव, रवि प्रकाश शर्मा, मोहनलाल चौरसिया, हरिमोहन अग्रवाल, उमाशंकर पांडेय, मेजर अश्वनी कुमार उपाध्याय एवं राकेश बाजपेयी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापिका श्रीमती कमलेश्वरी पटैरिया सहित लालाराम कुशवाहा, अरुण मिश्रा, कुलदीप सेन, शालिनी गुप्ता, अंकित पटेरिया, पूर्वी चतुर्वेदी, विनीता कुशवाहा, परवीन बानो, भारती रायकवार, निर्मला कुशवाहा एवं रोशनी कुशवाहा ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। समारोह के दौरान वक्ताओं ने पंडित कृष्ण गणेश खानवलकार 'अण्णा जी' के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन अनुशासन, शारीरिक शिक्षा और संस्कारों के प्रति समर्पित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल एवं नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करना रहा।
Advertisement
Advertisement