मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी*
16 Jul 2026

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी*
*मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी* *विकास कार्यों की प्रगति पर डीएम ने दिए कड़े निर्देश, गुणवत्ता व समयसीमा से समझौता नहीं* *फैमिली आईडी, सड़क एवं सेतु निर्माण में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी नाराज़, जवाबदेही तय करने के निर्देश* *पात्रों को ही मिले योजनाओं का लाभ, गौशालाओं के नियमित निरीक्षण व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश* भदोही, 16 जुलाई 2026:–जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण कार्यों, पूर्वांचल विकास निधि, निर्माणाधीन सड़कों, सेतु निर्माण, क्रिटिकल गैप निधि, उद्यान, कृषि, मत्स्य, आश्रय तथा अन्य विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। फैमिली आईडी, निर्माण की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति एवं सुधार न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण समस्त खंड विकास अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए की फैमली आइडी में तेजी लाए। मुख्यमंत्री सीएम डैशबोर्ड समीक्षा के दौरान बी श्रेणी, सी श्रेणी एवं डी श्रेणी वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों को ए श्रेणी में लाने का निर्देश दिया अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सेतु निर्माण एवं नवीन सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को कार्यों में तत्काल सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयावधि में प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केवल पात्र लाभार्थियों को ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। यदि किसी स्तर पर किसी अपात्र व्यक्ति का चयन पाया जाता है तो उससे तत्काल धनराशि की वसूली सुनिश्चित की जाए। अन्यथा संबंधित खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जनपद की सभी गौशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा वहां आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को अपने कार्यों में प्रगति में सुधार लाएं जो भी कार्य करें मानक व गुणवत्ता के अनुरूप करें। मानक एवं गुणवत्ता में कहीं कमी मिली तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी जिम्मेदारी जवाबदेही तय की जाएगी जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 शुभांगी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार चक, जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी, जिला अर्थ संख्याधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement