डाक्टर अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में डाक्टरों ने किया प्रदर्शन
पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
16 Jul 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में डॉक्टर अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में डॉक्टरों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बैनर तले डॉक्टरों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और आज जिलेभर में निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक बंद रखकर हड़ताल की। इस बीच जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।डॉक्टर अमित सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आईएमए ने गुरुवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। डॉक्टरों ने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई को एकतरफा बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। आईएमए के डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि इस गिरफ्तारी से चिकित्सकों में डर और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा माहौल बना रहा तो डॉक्टर अस्पताल बंद करने को मजबूर होंगे। हड़ताल के कारण निजी स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं, जबकि जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आईएमए ने कहा कि आगे की रणनीति बैठक के बाद तय की जाएगी।
Advertisement









