10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
15 Jul 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता शहर कोतवाली पुलिस ने चिकित्सकीय लापरवाही से 10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त डॉ. अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया। मामले में पहले धारा 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसे विवेचना के दौरान धारा 105 बीएनएस, धारा 238(ख) बीएनएस तथा इंडियन मेडिकल काउंसिलिंग एक्ट की धारा 15(3) से तरमीम किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Advertisement









