रोड़वेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक की मौत पुलिस मामले की जांच में जुटी
15 Jul 2026

रोड़वेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक की मौत 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र स्थित जोगमादीपुर ओवरब्रिज के पास रोडवेज बस की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार जमशेद पुत्र इकबाल, निवासी धमधमा की इलाज के दौरान एम्स में मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी जगतपुर पहुंचाया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए एम्स, मुंशीगंज ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement
Advertisement