समाज सेवा, गौ सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में मिसाल बने शिवराज सिंह राजपूत
15 Jul 2026
Reporter-Vinod Kumar Rajput
समाज सेवा, गौ सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में मिसाल बने शिवराज सिंह राजपूत
भगुवा रामपुरा खुर्द (दतिया)। ग्राम पंचायत भगुवा रामपुरा खुर्द निवासी एवं गौ सेवा समिति भगुआपुरा के अध्यक्ष शिवराज सिंह राजपूत लगातार समाज सेवा, गौ सेवा और मानव सेवा के कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। वे पोषणम शक्ति चैरिटेबल फाउंडेशन (NGO) के डायरेक्टर हैं, जिसकी स्थापना नई दिल्ली में हुई है। संस्था के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भुखमरी उन्मूलन तथा असहाय लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।शिवराज सिंह पिछले 5-6 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं। कोरोना महामारी के कठिन समय से लेकर आज तक उन्होंने जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद की है। वे अब तक लगभग 12 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं। उनका पहला रक्तदान राम मंदिर के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय आने के दिन हैदराबाद के ब्रेन हैमरेज पीड़ित मरीज के लिए हुआ था। वहीं हाल ही में उन्होंने संजीव राजपूत की दादी के ऑपरेशन के लिए भी रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
उन्होंने बताया कि वे समाजसेवी अतुल जायसवाल (बनारस) से प्रेरित होकर समाज सेवा के क्षेत्र में आए। उन्होंने UPSC की तैयारी भी की है, जिससे उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था और सामाजिक उत्तरदायित्व की बेहतर समझ मिली।शिवराज सिंह गौ सेवा समिति के माध्यम से बीमार एवं घायल गौवंश के उपचार और संरक्षण का कार्य निरंतर कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने, लोगों के बीच आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती है।क्षेत्र के विकास को लेकर उन्होंने ग्राम पंचायत भगुवा रामपुरा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।शिवराज सिंह अपनी ईमानदारी, निडरता और साहस के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं। जनहित के मुद्दों को बेबाकी से उठाने के कारण वे लोगों के बीच चर्चित हैं, हालांकि इसी वजह से कई बार उनकी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मतभेद भी रहे हैं।धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बजरंग समाज सेवा समिति, भगुवा रामपुरा द्वारा दीपावली दौज मेले पर आयोजित विशाल लंगर का इस वर्ष का सफल आयोजन उनके नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना हुई।
Advertisement









