27 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 150 किलो लहन बरामद कर मौके पर किया गया नष्ट , 03 अभियोग पंजीकृत
15 Jul 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली में 15 जुलाई को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सरिता सिंह मय हमराह द्वारा थाना डलमऊ तहसील डलमऊ के जोहवानटकी, आमपुर के विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
दबिश के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में कुल लगभग 27 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 150 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। तहसील में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
Advertisement









