अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर घायल
15 Jul 2026

अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, तीन की मौत, दो गंभीर घायल
रायबरेली के बचाव थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतकों में रायबरेली न्यायालय की सुरक्षा में तैनात सिपाही महाराज सिंह, चंद्रपाल सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। वहीं मोहम्मद रियान और रजत साहू गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Advertisement
Advertisement