40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद तथा 400 किलोग्राम लहन किया गया नष्ट 02 अभियोग पंजीकृत
15 Jul 2026

40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद तथा 400 किलोग्राम लहन
किया गया नष्ट 02 अभियोग पंजीकृत
रायबरेली में जिलाधिकारी के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने अपनी टीम के साथ सदर तहसील के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के अट्टुरा बुजुर्ग, सोमवंशी का पुरवा एवं यदुनाथ सिंह का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध घरों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम ने 40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 400 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Advertisement
Advertisement