हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को अवैध तमंचे सहित दबोचा, अलीगंज पुलिस की कार्रवाई
14 Jul 2026
Reporter --Kuldeep Kumar
अलीगंज (एटा)। थाना अलीगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना अलीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 157/2026 में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत वांछित रामपाल पुत्र अतर सिंह (52 वर्ष), निवासी ग्राम गोराचम, थाना अलीगंज, जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 की भी बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे।
Advertisement









