9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर नगर कन्नौद में भव्य आयोजन
14 Jul 2026
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
कन्नौद (देवास)। आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस 2026 के भव्य आयोजन को लेकर रविवार,12 जुलाई को कन्नौद मंडी प्रांगण में कन्नौद एवं खातेगांव क्षेत्र के वरिष्ठ समाजजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य आयोजन मंडी प्रांगण, कन्नौद में किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता रामशंकर उईके ने की। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हमारी संस्कृति, परंपरा, इतिहास और अस्मिता का प्रतीक है। इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि भव्य रैली मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर साईं मंदिर चौराहा, बस स्टैंड, मेन मार्केट एवं मदार छला मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी समाजजन अपनी पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन का विशेष आकर्षण बैतूल, कन्नौद एवं दावतपुरा से आने वाले गोंडी नृत्य दल (डांस ग्रुप) होंगे, जो अपनी पारंपरिक लोक संस्कृति एवं मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजन की तैयारियों को लेकर अगली बैठक 26 जुलाई 2026 को कन्नौद मंडी प्रांगण में आयोजित की जाएगी।
बैठक में मोहन पटेल उईके सिया , विक्रम सिंह महुड़िया, ओमप्रकाश सराठिया (फौजी), राजेश (भूरू) काकोड़िया, सुरेश कुमार उईके(शिक्षक), रामशंकर उईके, जीतू उईके, महेंद्र मरकाम, सुमित करोची सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
Advertisement









