गोपाल गौशाला में सैकड़ों पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अनेक सामाजिक संगठनों एवं महिला मंडलों की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
14 Jul 2026
Reporter--Mohammad Arif
नागदा।
सन 1950 से स्थापित एवं मध्यप्रदेश गौ सेवा आयोग से पंजीकृत श्री गोपाल गौशाला समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में पाड़ल्या रोड स्थित गोपाल गौशाला परिसर में रविवार को भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब नागदा, लायंस क्लब, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर सैकड़ों पौधे रोपते हुए उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर गोपाल गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व. बालेश्वर दयाल जायसवाल के अनुज श्री ओमप्रकाश जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला परिसर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने पौधारोपण किया।
गौशाला समिति द्वारा यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से प्रेरित होकर आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक सतत संकल्प है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने सामाजिक एकता, जनसहभागिता और प्रकृति संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश देते हुए शहरवासियों के बीच सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया।
इस अवसर पर गोपाल गौशाला के चैन सिंह रघुवंशी आनंत सिंह पोधा रोपण समिति के पदाधिकारी नागदा सर्व नव किरण महिला मंडल सामाजिक संस्था अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंचाल समाज घोषित गौ सेवा ग्रुप महिला मंडल माहेश्वरी समाज फ्रेश क्लब नागदा के दीपक चौहान संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सनोदिया सलीम खान मुकेश जैन फिरोज अहमद शेख आसिफ रहमानी लायंस क्लब नागदा ग्रेटर पूर्व अध्यक्ष विनय राज शर्मा सचिव लायन रोहित प्रजापत प्रथम उपाध्यक्ष जॉन चेयरपर्सन लायन अशोक बिसानी दिलीप तिवारी समाजसेवी सी एल वर्मा भैरू सिंह चौहान हेमलता तोमर सुनीता गुर्जर प्रकाश मालपानी पिंटू सनोलिया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक एवं गौ भक्त सेवार्थ सदस्य उपस्थित थे
Advertisement









