बदायूं कादर चौक अंतर्गत ग्राम भदरौल की गली में जलभराव से ग्रामीण परेशान, अस्पताल और विद्यालय तक पहुंचना हुआ मुश्किल ।
13 Jul 2026

बदायूं कादर चौक अंतर्गत ग्राम भदरौल की गली में जलभराव से ग्रामीण परेशान, अस्पताल और विद्यालय तक पहुंचना हुआ मुश्किल ।
बदायूं कादर चौक अंतर्गत ग्राम भदरौल की गली में जलभराव से ग्रामीण परेशान, अस्पताल और विद्यालय तक पहुंचना हुआ मुश्किल बदायूं कादर चौक अंतर्गत ग्राम भदरौल की गली में जलभराव से ग्रामीण परेशान, अस्पताल और विद्यालय तक पहुंचना हुआ मुश्किल बदायूं। थाना कादर चौक क्षेत्र के ग्राम भूड़ा भदरौल एवं ग्राम भदरौल में एक गली लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रही है। लगातार भरे रहने वाले पानी के कारण स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्रतिदिन आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति की गंभीरता इस बात से भी स्पष्ट होती है कि इसी मार्ग के निकट एक सरकारी अस्पताल स्थित है तथा उसके पीछे सरकारी विद्यालय संचालित है। जलभराव के कारण मरीजों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य नागरिकों को अस्पताल और विद्यालय तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। बरसात के मौसम में यह समस्या और अधिक विकराल रूप धारण कर लेती है, जिससे संक्रमण और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि समस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और अस्पताल एवं विद्यालय तक सुरक्षित आवागमन संभव हो सके।
Advertisement
Advertisement