ग्राम पंचायत छैनाकछार बी में ई-केवायसी एवं शासकीय योजनाओं के पंजीयन हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया।
13 Jul 2026

ग्राम पंचायत छैनाकछार बी में ई-केवायसी एवं शासकीय योजनाओं के पंजीयन हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया।

छैनाकछार बी (जिला नरसिंहपुर), 13 जुलाई कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के उद्देश्य से 13 जुलाई को शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में जनपद पंचायत चीचली अंतर्गत ग्राम पंचायत छैनाकछार बी में भी विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में ग्रामीणों की ई-केवायसी, समग्र ई-केवायसी, विभिन्न शासकीय योजनाओं के लंबित पंजीयन तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य किया गया। साथ ही डुप्लीकेट समग्र आईडी, मृतक एवं स्थायी रूप से पलायन कर चुके व्यक्तियों के नाम विलोपित करने तथा एक आधार से लिंक एकाधिक समग्र आईडी के निराकरण की प्रक्रिया भी संपन्न की गई।

 

शिविर के दौरान पात्र किसानों के यूनिक फार्मर आईडी का पंजीयन, आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के आवेदन भरवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

 

ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कराईं। जिला प्रशासन का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरल एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।

Advertisement
Advertisement