बदायूं:एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान के तहत पुलिस लाइन में डीएम, एसएसपी व सीडीओ ने किया वृक्षारोपण
12 Jul 2026

बदायूं:एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान के तहत पुलिस लाइन में डीएम, एसएसपी व सीडीओ ने किया वृक्षारोपण
बदायूं एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान के तहत पुलिस लाइन में डीएम, एसएसपी व सीडीओ ने किया वृक्षारोपण बदायूँ। "एक पेड़ माँ के नाम" वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत रविवार, 12 जुलाई 2026 को पुलिस लाइन परिसर में जिलाधिकारी श्री अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं तथा वर्षा चक्र को सुचारु रखने में सहायक होते हैं। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण, तापमान में वृद्धि और जल संकट जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब समाज, प्रशासन, विद्यार्थी, किसान और जनप्रतिनिधि मिलकर इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देंगे, तभी हरित, स्वच्छ और समृद्ध भारत का निर्माण संभव होगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना परिसरों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में भी "एक पेड़ माँ के नाम" वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। जनपद पुलिस हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए इस महाअभियान में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सक्रिय सहभागिता निभा रही है।
Advertisement
Advertisement