स्टाफ की कमी से जूझ रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला डॉक्टर के अभाव में बड़ी परेशानी l
12 Jul 2026

स्टाफ की कमी से जूझ रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला डॉक्टर के अभाव में बड़ी परेशानी l
आगर मालवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद में इन दिनों स्टॉफ की भारी कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बदलते मौसम के चलते सर्दी, खांसी, मलेरिया, डेंगू बुखार एवं अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिससे उपलब्ध चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है। विशेष रूप से महिला चिकित्सक का पद खाली होने के कारण महिला मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई महिलाओं को जांच और उपचार के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों की भारी कमी के कारण क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौद में शीघ्र पर्याप्त चिकित्सकों, महिला डॉक्टर तथा आवश्यक स्वास्थ्य स्टाॅफ की नियुक्ति की जाए, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सके। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज चौहान सर से जब समस्या को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्टॉफ की बहुत कमी है, जिसके लिए हमने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। महिला चिकित्सक न होने से महिलाओं को कुछ परेशानियाँ हो रही है। यदि जिले से सप्ताह में दो बार महिला चिकित्सक अपनी सेवा दे। तो समस्या काफी हद तक सही होगी।
Advertisement
Advertisement