गौ संरक्षण को लेकर जनजागरण का किया आवाहन
11 Jul 2026

गौ संरक्षण को लेकर जनजागरण का किया आवाहन
रायबरेली के ऊंचाहार में शनिवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी 'गविष्ठि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा' के तहत पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने गौ संरक्षण को लेकर जनजागरण का आह्वान किया, लोगों को शपथ दिलाई और राम मंदिर में हुई चोरी के मामले को लेकर सरकार पर भी सवाल उठाए रायबरेली के ऊंचाहार बस स्टॉप पर शनिवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का यश पाण्डेय, श्रद्धालुओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और गौ संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए गए। सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि 'गविष्ठि गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा' उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने दावा किया कि जनसमर्थन के बल पर सरकार को गाय को 'गौ माता' घोषित करने के लिए मजबूर किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मंच से उपस्थित लोगों को गौ माता के सम्मान और संरक्षण की शपथ भी दिलाई। शंकराचार्य ने राम मंदिर में हुई चोरी की घटना का जिक्र करते हुए सरकार और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि ट्रस्ट, उसमें कार्यरत लोग और जांच करने वाले अधिकारी एक ही पक्ष से जुड़े हैं, तो निष्पक्ष जांच को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने कहा कि यदि सरकार गाय को 'राष्ट्र गौ माता' का दर्जा नहीं देती है, तो लोकतांत्रिक तरीके से ऐसी सरकार लाने का प्रयास किया जाएगा जो यह निर्णय ले। उन्होंने लोगों से मतदान करते समय गौ संरक्षण को प्राथमिकता देने और जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
Advertisement
Advertisement