खाना बनाते समय हुआ सिलेंडर विस्फोट हादसे में महिला गंभीर रूप झुलसीं
11 Jul 2026
Reporter -Abhay Kumar Dwivedi
रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और रसोई में मौजूद खुशबू यादव गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा खाना बनाते समय हुआ। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।
Advertisement









