सावन कांवड़ यात्रा को लेकर भदोही पुलिस अलर्ट, होटल-ढाबा व दुकानदारों के साथ हुई अहम बैठक
10 Jul 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
सावन कांवड़ यात्रा को लेकर भदोही पुलिस अलर्ट, होटल-ढाबा व दुकानदारों के साथ हुई अहम बैठक
आगामी सावन माह कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए भदोही थाना परिसर में होटल, ढाबा, मदिरा एवं मीट-मछली दुकान संचालकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भदोही सुमित त्रिपाठी ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता, उचित मूल्य, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक के प्रमुख निर्देश:
• होटल-ढाबों में स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करें।
• मदिरा दुकानों पर लाइसेंस की शर्तों का पालन करें, नाबालिगों को शराब न बेचें।
• मीट-मछली की दुकानों पर साफ-सफाई बनाए रखें और कचरे का उचित निस्तारण करें।
• यात्रा मार्गों पर अतिक्रमण न करें और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।
• किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
• कांवड़ यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें।
सीओ सुमित त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भदोही पुलिस ने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की, वहीं व्यापारियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
Advertisement









