खमरिया में चौकी इंचार्ज कुलदीप मिश्रा का भावपूर्ण विदाई समारोह, चौरी थाना प्रभारी के रूप में हुई तैनाती
10 Jul 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
खमरिया, भदोही
नगर पंचायत खमरिया के चौकी इंचार्ज कुलदीप मिश्रा का स्थानांतरण चौरी थाना प्रभारी के पद पर हो गया है। इस अवसर पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे खमरिया चौकी परिसर में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।
जनता का मिला भरपूर स्नेह
विदाई समारोह के दौरान व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने चौकी इंचार्ज कुलदीप मिश्रा को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र भेंट किया और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज बरनवाल ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि, "मिश्रा जी ने हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और उनके समाधान के लिए तत्पर रहे। उनका कुशल व्यवहार सदैव याद रखा जाएगा।"
विभाग के आदेश का पालन सर्वोपरि
अपने विदाई संबोधन में नवागत चौरी थाना प्रभारी कुलदीप मिश्रा भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "खमरिया की जनता का सहयोग और प्रेम इतना अद्भुत है कि यहाँ से जाने का मन नहीं करता। लेकिन विभाग के आदेशों का पालन करना हमारा कर्तव्य है, जिसे निभाने के लिए मैं कटिबद्ध हूँ।"
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज बरनवाल, धीरज जायसवाल, रिजवान अंसारी, पप्पू पांडेय, शिवदीप यादव और शाकिब खान सहित नगर के तमाम प्रबुद्धजन और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें थाना प्रभारी बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Advertisement









