जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के व्यापक जीर्णोद्धार अभियान की कराई शुरुआत
09 Jul 2026

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के व्यापक जीर्णोद्धार अभियान की कराई शुरुआत
रायबरेली में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (स्वास्थ्य उपकेंद्रों) के व्यापक जीर्णोद्धार अभियान की शुरुआत कराई है। जिले के 192 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। भवनों की मरम्मत, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, फर्नीचर और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रथम चरण में लालगंज ब्लॉक के कई केंद्रों का नवीनीकरण जिला खनिज निधि से होगा। साथ ही करीब 60 ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों पर भी कार्य किया जाएगा। सभी केंद्रों को एनक्वास मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना है।
Advertisement
Advertisement