डीसीएम शुगर मिल लोनी में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
09 Jul 2026
Reporter- Ashok Kumar
ब्रेकिंग न्यूज़ | हरदोई
डीसीएम शुगर मिल लोनी में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शाहाबाद/टोडरपुर (हरदोई), 09 जुलाई 2026।
डीसीएम शुगर मिल लोनी द्वारा ग्राम सिमराव में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में डीसीएम शुगर मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ई-केसीसी (e-KCC), फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), अटल पेंशन योजना (APY) सहित अन्य किसान हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में क्रिसिल फाउंडेशन, नाबार्ड एवं भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत फील्ड कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार (विकास खंड टोडरपुर) ने किसानों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, वित्तीय सुरक्षा, बीमा योजनाओं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से समय पर फार्मर रजिस्ट्री कराने, ई-केसीसी बनवाने, फसल बीमा कराने तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान किसानों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
— जिला संवाददाता अशोक कुमार, हरदोई (खास रिपोर्ट)
Advertisement









