दतिया भगुवारामपुरा पंचायत में बीमार गौमाता का गौ सेवा समिति ने कराया उपचार, पशु चिकित्सक ने दी चिकित्सा
09 Jul 2026
Reporter-Vinod Kumar Rajput
भगुवारामपुरा पंचायत में बीमार गौमाता का गौ सेवा समिति ने कराया उपचार, पशु चिकित्सक ने दी चिकित्सा
भगुवारामपुरा पंचायत में पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक गौमाता द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लेने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन (म.प्र.) एवं सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्यों को दी।
सूचना मिलते ही गौ सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और बीमार गौमाता की सहायता करते हुए पशु चिकित्सक डॉ. राजू प्रजापति को बुलाया। डॉ. प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर गौमाता का उपचार किया और आवश्यक दवाइयां देकर उसकी स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया।
इस दौरान सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के अध्यक्ष शिवराज राजपूत के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने उपचार कार्य में सहयोग किया तथा गौमाता की देखभाल की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन द्वारा क्षेत्र में निरंतर गौ सेवा का कार्य किया जा रहा है। बीमार, घायल एवं असहाय गौवंश की सूचना मिलते ही समिति के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचकर उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हैं।
समिति ने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं कोई बीमार, घायल अथवा बेसहारा गौवंश दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल गौ सेवा समिति को दें, ताकि समय पर उपचार कर गौवंश की जान बचाई जा सके।
Advertisement









