दतिया श्रीपण्डोखर सरकार धाम में आगामी अमावस्या पर्व मंगलवार 14 जुलाई 2026 हलहारिणी अमावस्या से बुधवार 29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा तक सम्पन्न होगा।
09 Jul 2026
Reporter-Vinod Kumar Rajput
श्रीपण्डोखर सरकार धाम में आगामी अमावस्या पर्व मंगलवार 14 जुलाई 2026 हलहारिणी अमावस्या से बुधवार 29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा तक सम्पन्न होगा।
विशेष - अर्जी 365 दिनों में कभी भी लगाकर टोकन ले सकते हैं।
आग्रह -अमावस्या की पेशी (हाजिरी) अमावस्या से पूर्णिमा तक ही करें।
गुरुपूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई 2026 को सम्पन्न होगा।(गुरुदीक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षारत भक्त इस दिन सुबह से व्रत रखेंगे, उपस्थित भक्त सुबह 8 बजे से नामांकन करा देंगे, प्रातः 10 बजे से अभिषेक पूजन प्रारंभ होगा, सबसे पहले दीक्षा प्राप्त शिष्य गुरुपूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, तत्पश्चात नए शिष्यों को कानमंत्र दीक्षा प्राप्त होगी और सभी अपने गुरुमंत्र से हवन करेंगे। सभी श्रद्धालु भक्तगण दोपहर से देर रात्रि तक अनवरत भण्डारा प्रसादि का आनंद लेंगे।)
श्रीपण्डोखर सरकार आपके समस्त मनोरथ पूर्ण करें।????
शुभेच्छु : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर)
Advertisement









