हार्ट की बीमारियों से बचना है तो 17 साल की उम्र में ही कराएं यह टेस्ट, 35 के बाद हार्ट का CT स्कैन भी जरूरी ......
08 Jul 2026

हार्ट की बीमारियों से बचना है तो 17 साल की उम्र में ही कराएं यह टेस्ट, 35 के बाद हार्ट का CT स्कैन भी जरूरी ......

कार्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन आई हैं. इसके बारे में डॉ देवी शेट्टी ने बताया है. डॉ शेट्टी के मुताबिक, हार्ट की बीमारियों से बचाव के लिए समय पर जांच जरूरी है. हर भारतीय को 17 साल की उम्र में कम से कम एक बार ब्लड टेस्ट जरूर कराना चाहिए.  पिछले कुछ सालों में कम उम्र के लोगों को हार्ट अटैक आ रहे हैं. कई मामलों में मौके पर ही मौत भी हो रही है. हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच डॉ. देवी शेट्टी ने समय पर जांच कराने की अहमियत पर जोर दिया है. डॉ. शेट्टी ने कहा कि अब कार्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन आई हैं. उनके मुताबिक, अब हर भारतीय को 17 साल की उम्र में कम से कम एक बार ब्लड टेस्ट जरूर कराना चाहिए. इस टेस्ट से कम उम्र में ही शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल का पता लगाया जा सकता है.इससे यह फायदा होगा कि अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल कम उम्र में ही बढ़ा होगा तो समय पर सही लाइफस्टाइल और खानपान से इसको कंट्रोल किया जा सकता है.|

Advertisement
Advertisement