दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद , 02 अभियोग पंजीकृत
08 Jul 2026

दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद , 02 अभियोग पंजीकृत
रायबरेली में 08 जुलाई को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा सदर तहसील के थाना- कोतवाली अंतर्गत ग्राम- विवियापुर व अहिया रायपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 200 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया। 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत करते हुए 01 अभियुक्त को आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में गिरफ्तार किया गया।
Advertisement
Advertisement