भदोही में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
08 Jul 2026
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
भदोही में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
ज्ञानपुर चित्रांगन लॉन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद शामिल हुए।
योजना के तहत प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। साथ ही 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1200 भेजने की घोषणा की गई, जिससे वे यूनिफॉर्म, जूते, बैग व स्टेशनरी खरीद सकेंगे।
कार्यक्रम में शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए एसबीआई के साथ हुए एमओयू की जानकारी भी दी गई तथा स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित करने की घोषणा की गई।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, बीएसए शिवम पांडेय, डीआईओएस अंशुमान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 10 लाभार्थियों को पोषण पोटली भी वितरित की।
Advertisement









