पूर्व विधायक विजय मिश्रा की 100 करोड़ की दाल मिल कुर्क, विजय गैंग पर भदोही पुलिस का बड़ा शिकंजा
07 Jul 2026

पूर्व विधायक विजय मिश्रा की 100 करोड़ की दाल मिल कुर्क, विजय  गैंग पर भदोही पुलिस का बड़ा शिकंजा
पूर्व विधायक विजय मिश्रा की 100 करोड़ की दाल मिल कुर्क, विजय गैंग पर भदोही पुलिस का बड़ा शिकंजा भदोही। संगठित अपराध और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भदोही पुलिस ने पूर्व विधायक एवं शासन स्तर पर चिन्हित सफेदपोश माफिया विजय मिश्रा गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में स्थित करीब 100 करोड़ 25 लाख रुपये मूल्य की लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) को कुर्क कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत मंगलवार को की गई। कुर्क की गई दाल मिल जकेकुर, थाना उमरगा, जिला धाराशिव (महाराष्ट्र) में स्थित है। पुलिस का दावा है कि यह संपत्ति अपराध से अर्जित अवैध धनराशि से तैयार की गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई में बताया गया कि विजय मिश्रा, विष्णु मिश्रा, रामलली मिश्रा तथा गिरोह के अन्य सदस्यों ने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए अपराध कर अवैध संपत्तियां अर्जित की थीं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 से 2025 के बीच गैंग से जुड़ी करीब 2.41 अरब रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां पहले ही कुर्क की जा चुकी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गैंग लीडर विजय मिश्रा के खिलाफ 87 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 7 मामलों में न्यायालय उन्हें दोषी ठहरा चुका है। पुलिस ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी रामलली मिश्रा और दामाद मुकेश तिवारी का नाम भी विभिन्न मामलों में सामने आया है।
Advertisement
Advertisement